20+ Success Quotes in Hindi: जीवन में हमेशा सीखते रहना ही है सफलता का राज

एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

सपने सच होंगे पर इस के लिए पहले आपको सपने देखने होंगे।

शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है।

असफलता का मौसम सफलता का बीज बोने के लिए सबसे अच्छा समय है।

बुनियादी तौर पर दो तरह के लोग होते हैं जो लोग चीजे हासिल करते हैं और जो लोग चीजें हासिल करने का दावा करते हैं। पहले समूह में कम भीड़ होती हैं।

आवश्यकता जोखिम उठाने की जननी है।

हास्य मानव जाति को प्राप्त सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

कभी भी जोखिम लेने से डरना नहीं चाहिए। अगर आप सफल हो जाते हैं तो दुसरो का नेतृत्व करते हैं। अगर असफल होते है तो आप दूसरों का मार्ग दर्शन कर सकते हैं।

एक रास्ता खोजो और उस पर विचार करो। उसी विचार को जीवन बना लें। उसी के बारे में सोचे, उसी का सपना देखे, दिमाग, मांसपेशियों, नसों और अपने शरीर के हर अंग को उस विचार से भर दो। किसी दूसरे विचार के बारे में न सोचें। सफलता का यही रास्ता है। 

अगर आप समय की कद्र करेंगे तो लोग आप पर भरोसा करेंगे।

जिस मेहनत से आज आप भाग रहे हो, वही कल आपको सफलता दिलाएगी। झोंक दो खुद को इस आग में यही कल आपको हीरा बनाएगी।

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बीच में ही हार मान लेना है, सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है की हमेशा एक बार और प्रयास करना है।

अगर आप किसी काम की शुरुआत करने में बहुत अधिक समय लगाते है तो आप उस काम को कभी नहीं कर पाएंगे। इसलिए समझदारी इसी में है की सोचने में समय व्यर्थ न करे और उस काम को आज से ही शुरू करे।

जीतने की संकल्प शक्ति, सफल होने की दृढ़ इच्छा और अपने अंदर मौजूद असीम क्षमताओं के उच्चतम् स्तर तक पहुंचने की तीव्र अभिलाषा, ये ऐसी कुंजियां हैं जो व्यक्तिगत उत्कृष्टता के बंद दरवाजे खोल देती है।

आप रुक सकते हैं, लेकिन समय आपके लिए नहीं रुकता है। खोया हुआ समय, कभी वापस नहीं आता। इसलिए समय बर्बाद न करें।  

हमारा भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

फर्क इससे नहीं पड़ता कि आप क्या हो और कैसे दिखते हो। फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या कर सकते हो।

जिस व्यक्ति के अंदर सनक नहीं होती वो कभी महान नहीं बन सकता। लेकिन उसके अंदर इसके अलावा भी कुछ और होना चाहिए।

एक बड़े पहाड़ पर चढ़ने के बाद यही पता चलता है कि अभी ऐसे कई पहाड़ चढ़ने के लिए बाकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top